Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसानों ने आज का दिल्ली कूच टाला, केंद्र के साथ जल्द बैठक की मांग की

January 21, 2025

किसानों ने आज का दिल्ली कूच टाला, केंद्र के साथ जल्द बैठक की मांग की

राजपुरा: शंभू बॉर्डर से किसान मंगलवार को दिल्ली कूच नहीं करेंगे। सोमवार को किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने शंभू बॉर्डर पर प्रैस कांफ्रैंस कर कहा कि फिलहाल दिल्ली कूच टाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगला फैसला 26 जनवरी के बाद लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सरकार को 26 जनवरी तक का समय दे रहे हैं, उसके बाद ही अगला फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य को देखते हुए जल्द ही बैठक होनी चाहिए और यह बैठक दिल्ली के बजाय चंडीगढ़ में हो।

शंभू मोर्चे से किसानों ने डल्लेवाल से अनशन खत्म करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को होने वाले ट्रैक्टर मार्च में भाजपा के विधायकों, नेताओं और उनके कार्यालयों के साथ-साथ प्रमुख उद्योगपतियों के शोरूम के बाहर डेढ़ घंटे तक धरना दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 14 फरवरी से पहले मीटिंग करे। केंद्र ने किसानों को 14 फरवरी को चंडीगढ़ में बातचीत का न्यौता दिया है। फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गारंटी कानून समेत अन्य मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा एसकेएम ने वीरवार को पंजाब-हरियाणा समेत देशभर में लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के आवास का घेराव करने के ऐलान को भी टाल दिया।

हालांकि, केंद्र से बातचीत का न्यौता मिलने के बाद एसकेएम ने कहा कि सभी किसान घेराव करने के बजाय ई-मेल के जरिए सांसदों को मांगों का ज्ञापन भेजें। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को देशभर में बड़े स्तर पर ट्रैक्टर मार्च निकाले जाएंगे व शंभू और खनौरी बॉर्डर पर भी ट्रैक्टरों का मार्च निकालकर सरकार को हमारी मांगें जल्द मानने के लिए किसानों द्वारा बड़े स्तर पर एकत्रित होने पर बड़ा मैसेज दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें :- गुरदासपुर में बड़ी वारदात: महिला शिक्षक पर युवक ने फेंका तेज़ाब; दो मासूम भी झुलसे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें