Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 से Champions Trophy की इंग्लैंड की तैयारी बाधित नहीं होंगी : Jos Buttler

January 21, 2025

T20 से Champions Trophy की इंग्लैंड की तैयारी बाधित नहीं होंगी : Jos Buttler

Jos Buttler: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को यकीन है कि भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला से आगामी चैम्पियंस ट्रॉफी की उनकी तैयारियों पर असर नहीं पड़ेगा और उन्होंने नये मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ भी इस दौरे पर तालमेल बनाने की उम्मीद जताई। वनडे प्रारूप में चैम्पियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू हो रही है । इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट से पहले भारत के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगी। बटलर ने ईडन गार्डन पर होने वाले पहले वनडे से पूर्व कहा ,‘‘ यह एक बेहतरीन टीम के खिलाफ शानदार श्रृंखला होगी । मैं इस समय शेड्यूल को लेकर चिंतित नहीं हूं। मैं बस खेलना चाहता हूं।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह रोमांचक टी20 श्रृंखला होगी । कुछ वनडे भी खेलने हैं तो मुझे इन मैचों का इंतजार है। मैथ्यू मोट के इस्तीफे के बाद इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कोच बने मैकुलम के साथ भी बटलर अच्छा तालमेल कायम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा ,‘‘ बैज (मैकुलम) काफी समय से यहां है तो यह उनके लिये नया नहीं है । टीम में काफी खिलाड़ी उनके साथ टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं। सीमित ओवरों के प्रारूप में भी मैं उनके साथ तालमेल बनाना चाहूंगा।

बटलर ने कहा ,‘‘ कई बार इतना क्रिेकेट होता है कि कुछ खिलाड़ियों को आराम देना होता है लेकिन हम पूरी मजबूत टीम के साथ आये हैं । बैज पहली बार सीमित ओवरों के प्रारूप में टीम के साथ है तो हम काफी रोमांचित हैं। बटलर ने युवा क्रिकेटर जैकब बेथेल की भी तारीफ की जो इंग्लैंड में काफी सुíखयां बंटोर रहे हैं। उन्होंने कहा ,‘‘ वह जबर्दस्त फॉर्म में है। न्यूजीलैंड में उसका प्रदर्शन देखकर अच्छा लगा। अब उसके लिये भारत में खेलना नयी चुनौती है और वह काफी उत्साहित है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें