Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Assembly Election : देश का असली सुपर पावर मिडिल क्लास, BJP इन्हें गुलाम बना रही… केजरीवाल का भाजपा पर बड़ा हमला

January 22, 2025

Delhi Assembly Election : देश का असली सुपर पावर मिडिल क्लास, BJP इन्हें गुलाम बना रही… केजरीवाल का भाजपा पर बड़ा हमला

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ जोरों पर हैं और सभी राजनीतिक दल अपने-अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इस दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी बीच, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का असली सुपर पावर हमारा मिडिल क्लास है। इतिहास में पहली बार एक पार्टी मिडिल क्लास के लिए मैनिफ़ेस्टो जारी कर रही है। सरकार मीडिल क्लास को मानसिक गुलाम बना रही है।

अरविंद केजरीवाल का मिडिल क्लास के लिए बयान

अरविंद केजरीवाल ने मिडिल क्लास के बारे में  कहा कि कई राजनीतिक दल अपने वादे धर्म, जाति और समाज के निचले तबके के नाम पर करते हैं, लेकिन मिडिल क्लास के बारे में कोई नहीं सोचता। केजरीवाल ने कहा कि पिछले 75 सालों में कई सरकारें आईं और हर बार मिडिल क्लास को दबाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारें मिडिल क्लास के लिए कुछ नहीं करतीं, लेकिन उन्हें टैक्स देने के लिए मजबूर कर देती हैं। मिडिल क्लास अब सरकार का एटीएम (ATM) बनकर रह गया है, जो हमेशा टैक्स भरता है, लेकिन उसे कोई सुविधा नहीं मिलती।

मिडिल क्लास की आवाज उठाएंगे

केजरीवाल ने यह भी कहा कि वे मिडिल क्लास की आवाज को सड़क से लेकर संसद तक उठाएंगे। उनका उद्देश्य है कि मिडिल क्लास के लिए सरकारों को काम करने के लिए मजबूर किया जाए। केजरीवाल ने यह भी कहा कि उन्होंने दिल्ली में जनता का पैसा जनता पर खर्च किया है, और इसका उदाहरण दिल्ली का शिक्षा बजट है, जो 16 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि 2020 में 85 हजार लोग भारत छोड़कर विदेश चले गए थे।

केंद्र सरकार से 7 अहम मांगें

केजरीवाल ने केंद्र सरकार से 7 प्रमुख मांगें की हैं, जो मिडिल क्लास और आम जनता के लिए हैं:

  • शिक्षा बजट में वृद्धि – शिक्षा का बजट 2% से बढ़ाकर 10% किया जाए और प्राइवेट स्कूलों पर नियंत्रण लगाया जाए।
  • उच्च शिक्षा में सब्सिडी और स्कॉलरशिप – उच्च शिक्षा के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी और स्कॉलरशिप प्रदान की जाए।
  • स्वास्थ्य बजट में वृद्धि – स्वास्थ्य का बजट 10% किया जाए और हेल्थ इंश्योरेंस से टैक्स हटाया जाए।
  • इनकम टैक्स छूट सीमा बढ़ाई जाए – इनकम टैक्स की छूट की सीमा को 7 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया जाए।
  • GST में छूट – जरूरी चीजों पर जीएसटी (GST) खत्म किया जाए।
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए रिटायरमेंट प्लान – वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक मजबूत रिटायरमेंट प्लान बनाया जाए और देशभर में उन्हें मुफ्त इलाज दिया जाए।
  • रेलवे में बुजुर्गों को छूट – रेलवे में बुजुर्गों को दी जाने वाली छूट फिर से लागू की जाए।

अरविंद केजरीवाल ने मिडिल क्लास के मुद्दों को जोर-शोर से उठाया और केंद्र सरकार से इन 7 महत्वपूर्ण मांगों को पूरा करने की अपील की। उनका कहना है कि मिडिल क्लास को सरकार की प्राथमिकता बनना चाहिए और उनके लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें