Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

टैटू कलाकार के साथ महिला हुई फरार, परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

January 22, 2025

टैटू कलाकार के साथ महिला हुई फरार, परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Gurdaspur Woman Kidneping (अवतार सिंह): गुरदासपुर के पास एक गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दो बच्चों की मां को टैटू कलाकार लेकर फरार हो गया। महिला अपने टैटू कलाकार से टैटू बनाना सीख रही थी।

महिला के परिजनों का आरोप:

महिला के परिजनों का आरोप है कि कल शाम जब वे दवा लेने जा रहे थे, तभी महिला के साथ काम करने वाला एक युवक उसे धमकी देते हुए उठा ले गया और फरार हो गया। महिला के पति ने नगर थाने जाकर पुलिस से पत्नी को ढूंढने की मदद मांगी और शिकायत पत्र भी सौंपा।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई:

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई में जुट गई है और महिला की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें :- 27 अप्रैल को हिमाचल दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, यहां देखें पूरा शेड्यूल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें