Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ram Lala की प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर भाजपा नेताओ ने की विशेष पूजा

January 22, 2025

Ram Lala की प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर भाजपा नेताओ ने की विशेष पूजा

गया : अयोध्या में भगवान Ram Lala की प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ के पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं ने शहर के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के दौरान जिला किसान मोर्चा सह प्रभारी डॉ.मनीष मिश्र के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने गरीबों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर डॉ. मिश्र ने कहा कि भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा न केवल अयोध्या बल्कि समस्त भारतवर्ष के लिए गौरव का क्षण था। यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर, आस्था और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के प्रति समर्पण का प्रतीक है। हम सभी राम भक्तों से भगवान राम के बताए मार्ग पर चलने और समाज में सछ्वावना, एकता और सेवा का संदेश फैलाने का आह्वान करते है। भगवान राम हमारे जीवन में मर्यादा, त्याग, और धर्म की शक्ति के प्रतीक हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देने की अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण हो चुका है : डा. मिश्र

डा. मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देने की अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण हो चुका है, पूरे देश-विदेश से लोग भगवान श्री राम के दर्शन हेतु पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास कर रहा है और हमें पूरी उम्मीद है कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनमांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, जिला महामंत्री गोपाल प्रसाद यादव, मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर, वरिष्ठ नेता राणा रणजीत सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक दीपक पांडे, नमामि गंगे के सह संयोजक धनंजय पांडे, सुनील बंबईया, कमल बारिक, बबलू गुप्त साहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें