Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

फैमिली मैन 3 में राज और डीके के साथ काम करना रोमांचकारी : संदीप किशन

January 24, 2025

फैमिली मैन 3 में राज और डीके के साथ काम करना रोमांचकारी : संदीप किशन

मुंबई: संदीप किशन ने अपनी आगामी सीरीज फैमिली मैन सीजन 3 की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसमें वह मेजर विक्रम वैद की भूमिका निभाते नजर आएंगे। अभिनेता ने कहा कि राज और डीके के साथ काम करना बेहद रोमांचक रहा। शोर इन द सिटी और फैमिली मैन सीजन 1 में उनके साथ काम करने के बाद संदीप ने फिल्म निर्माताओं के साथ एक बार फिर सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया। राज और डीके के बारे में बात करते हुए संदीप किशन ने कहा कि वह फैमिली मैन सीजन 3 की शूटिंग पूरी करके बेहद रोमांचित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘राज और डीके के साथ काम करना बेहद रोमांचक रहा है। फैमिली मैन जैसी कहानी बनाने और उसे जीवंत करने की उनकी दृष्टि वास्तव में जादुई है, जिसमें हर किरदार अपनी गहराई और दिलचस्प तत्व लेकर आता है।‘

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे फैमिली मैन में सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माताओं के साथ काम करने पर वास्तव में गर्व और महसूस हो रहा है और मैं राज और डीके की दुनिया से नए विक्रम वैद को एक बार फिर सामने लाने को लेकर उत्सुक हूं। मुझे यकीन है कि यह दर्शकों के लिए एक अच्छा आश्चर्य होगा।‘

हाल ही में संदीप ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म मजाका के टीजर के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया। फिल्म निर्माता त्रिनाधा राव नक्कीना के निर्देशन में बनी फिल्म में संदीप रितु वर्मा के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते दिखाई देंगे। मजाका तेलुगू में उनकी 30वीं फिल्म है। मजाका और फैमिली मैन सीजन 3 के अलावा, संदीप के पास जेसन संजय के साथ एक अनटाइटल्ड भी है, जो दक्षिण भारत की पहली नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज है।

साल 2010 में रिलीज ‘स्नेहा गीतम’ में अभिनय करने से पहले संदीप ने गौतम वासुदेव मेनन के साथ सहायक निर्देशक के रूप में एक साल तक काम किया। ‘प्रस्थानम’ में उनके साथ काम करने के बाद निर्देशक देवा कट्टा ने किशन को अपने दोस्तों राज और डीके के पास भेजा, जिसके कारण 2011 में किशन को उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘शोर इन द सिटी’ में कास्ट किया गया।

सुदीप ने साल 2013 में आई एडल्ट कॉमेडी ‘यारुदा महेश’ से फिल्म करियर की शुरुआत की। उन्हें साल 2013 में वेंकटाद्री एक्सप्रेस से बड़ा ब्रेक मिला। बाद में उन्होंने तेलुगू एक्शन-थ्रिलर ‘माइकल’ में अभिनय किया। साल 2024 में वह ‘ऊरु पेरू भैरवकोना’, ‘कैप्टन मिलर’ और ‘रायन’ में नजर आए।

ये भी पढ़ें :- Parliament Live: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, विरोध में पड़े 230 वोट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें