Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dr. Bhimrao Ambedkar की बेअदबी के विरोध में 28 को पंजाब भर में BJP करेगी प्रदर्शन

January 27, 2025

Dr. Bhimrao Ambedkar की बेअदबी के विरोध में 28 को पंजाब भर में BJP करेगी प्रदर्शन

चंडीगढ़ : सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब को जाने वाली हेरिटेज स्ट्रीट में टाउन हॉल में स्थित Dr. Bhimrao Ambedkar की प्रतिमा की बेअदबी और वहां बनी हुई संविधान की पत्थर की कृति को जलाने की घटना के विरोध में 28 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश भर में मंडल स्तर पर रोष प्रदर्शन करेगी । यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन का।

सरीन ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यह पूर्ण रूप से पंजाब सरकार की विफलता है क्योंकि बाबा साहिब की प्रतिमा से महज 100 गज की दूरी पर तो पुलिस थाना स्थित है ।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी निष्पक्ष नयायिक जांच करवा कर इसके पीछे कोन सी शक्तियों का हाथ है को जनता के समक्ष उजागर किया जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें