Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nakul Jain ने Paytm Payments Services के CEO पद से दिया इस्तीफा 

January 28, 2025

Nakul Jain ने Paytm Payments Services के CEO पद से दिया इस्तीफा 
Nakul Jain resigns : पेटीएम पेमेंट्स र्सिवसेज लिमिटेड (पीपीएसएल) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नकुल जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पेटीएम पेमेंट्स र्सिवसेज लिमिटेड का स्वामित्व वन97 कम्युनिकेशंस के पास है, जिसने शेयर बाजार को दी सूचना में जानकारी दी।
कंपनी सूचना के अनुसार, पीपीएसएल सक्रिय रूप से पद के लिए सही व्यक्ति की तलाश कर रही है और कुछ समय में नई नियुक्ति की घोषणा की जाएगी। इस बीच कंपनी विकास को आगे बढ़ाने और अपने व्यावसायिक उद्देशय़ों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करती रहेगी। इसमें कहा गया, ‘‘ हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि हमारे पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी पेटीएम पेमेंट्स र्सिवसेज लिमिटेड (पीपीएसएल) ने हमें बताया है कि पीपीएसएल के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ नकुल जैन ने 31 मार्च 2025 को कारोबारी समय समाप्त होने या उससे पहले आपसी सहमति से तय तारीख से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
जैन ने एक उद्यमी के रूप में अपने सफर को आगे बढ़ाने का फैसला किया है, जिसके कारण उन्होंने यह पद छोड़ने का मन बनाया। कंपनी सूचना में कहा गया,‘‘ जैसा कि 28 अगस्त 2024 को सूचित किया गया था पीपीएसएल को भारत सरकार, वित्त मंत्रलय, वित्तीय सेवा विभाग से 27 अगस्त 2024 को पत्र के माध्यम से कंपनी से पीपीएसएल में ‘डाउनस्ट्रीम’ निवेश के लिए मंजूरी मिल गई। इसमें कहा गया, एडीआई की अनुमति के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आवेदन की स्वीकृति मिलने तक पीपीएसएल अपने मौजूदा ऑनलाइन व्यापारियों को भुगतान एकत्रीकरण सेवाएं प्रदान करना जारी रखेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें