Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Robbery : डकैती करने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार, हथियार बरामद

January 28, 2025

Punjab Robbery : डकैती करने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार, हथियार बरामद

Punjab Robbery : पंजाब में जालंधर ग्रामीण पुलिस ने कई हथियारबंद डकैतियों में शामिल पिता पुत्र को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन अत्याधुनिक हथियार और कई लाख की चोरी की संपत्ति बरामद की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरकमल प्रीत सिंह खख ने मंगलवार बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज कुमार पुत्र सुच्चा राम और उसके बेटे राजवीर उर्फ रोहित के रूप में हुई है। दोनों निवासी सैदपुर झिरी, थाना शाहकोट, जिला जालंधर हैं। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से 30 बोर और 32 बोर की तीन पिस्तौलें, 25 जिंदा कारतूस, नौ मोबाइल फोन, एक स्मार्ट घड़ी और छह तो                                                                                                   ले वजन के सोने के आभूषण बरामद किए हैं।

तलाशी लेने पर एक 32 बोर की पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस और 2 मोबाइल फोन बरामद हुए
श्री खख ने बताया कि सूचना के आधार पर सब-इंस्पेक्टर अमनदीप वर्मा के नेतृत्व में जालंधर ग्रामीण के सीआईए स्टाफ की टीम ने एसपी इन्वेस्टिगेशन श्रीमती जसरूप कौर आईपीएस और डीएसपी इन्वेस्टिगेशन श्री सरवनजीत सिंह की देखरेख में थाना मेहतपुर के अधिकार क्षेत्र में गांव उधोवाल के पास विशेष नाका लगाया और आरोपियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। उनकी तलाशी लेने पर एक 32 बोर की पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस और 2 मोबाइल फोन बरामद हुए। उन्होने बताया कि आगे की पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रतापुरा में एक अन्य स्थान पर छापा मारा और दो और पिस्तौल, 23 जिंदा कारतूस, सात मोबाइल फोन, एक स्मार्टवॉच और छह तोले सोने के गहने बरामद किए।

रात के समय चोरी की वारदातों में सक्रिय रूप से शामिल रहा है
एसएसपी खख ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी राजवीर उर्फ रोहित, जो नशे का आदी है, अपने पिता राज कुमार के साथ मिलकर हथियारबंद डकैती और रात के समय चोरी की वारदातों में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। उन्होने बताया कि आरोपी रात में घरों में घुसकर और राहगीरों को बंदूक की नोक पर लूटते थे और उन्हें मोबाइल फोन, नकदी और कीमती सामान सौंपने की धमकी देते थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने ये हथियार सैदपुर ङिारी निवासी शरणजीत सिंह उर्फ ??सोनू पुत्र बहादुर सिंह से खरीदे थे। एसएसपी ने बताया कि इन अपराधियों को अवैध हथियार मुहैया करवाने वाले मुख्य आरोपी शरणजीत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें