Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bala-Bala App द्वारा प्राइवेट कार से चलाया जा रहा Taxi जैसा धंधा, ट्रांसपोर्ट विभाग को हो रहा नुकसान

January 29, 2025

Bala-Bala App द्वारा प्राइवेट कार से चलाया जा रहा Taxi जैसा धंधा, ट्रांसपोर्ट विभाग को हो रहा नुकसान

नवांशहर: सरकार द्वारा बला बला एप भले ही बैन कर दिया है लेकिन कुछ समय से इस ऐप द्वारा प्राइवेट कार द्वारा टैक्सी जैसे इस्तेमाल कर रहे है। यह मामला नवांशहर और इसके आसपास के जिलों में बेखौफ यह धंधा चल रहा है जिससे सरकार को लाखों रुपया का प्रति महीना सरेआम चुना लगाया जा रहा है लेकिन कोई रोकने वाला नहीं।

आखिरकार सभी टैक्सी यूनियन वाले ने खुद राइड बुक करके उन कार को पकड़कर इसका खुलासा किया। पिछले कई महीनों से बला बला एप द्वारा राइड बुक करके सवारी को एक जगह से दूसरे जगह छोड़ने का काम करते आ रहे है। इस नए धंधा से जहां टैक्सी वाले ही नहीं बल्कि बस वालो को भी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है ,वही ट्रांसपोर्ट विभाग को भी लाखों रुपया का चुना लगाया जा रहा है।

यह खुलासा नवांशहर के टैक्सी यूनियन के ड्राइवरों ने मिलकर किया ,यह घटना नवांशहर के मेंहदीपुर ओवर ब्रिज के पास की है जब एक टैक्सी यूनियन के ड्राइवर ने पहले बला बला एप के जरिए नवांशहर से चंडीगढ़ जाने के लिए एक राइड बुक किया जिसका किराया 120 रुपया एप में शो किया तब उक्त यूनियन ड्राइवर ने बुक करके उक्त कार में बैठकर चल पड़े जब कार मेंहदीपुर के पास पहुंचा तो यूनियन के लोगों ने कार का ओवरटेक करके उसे रोका जब पूछा तो वह मुकर गया।

उक्त कार पर पंजाब पुलिस का स्टीकर भी लगा था ,उक्त कार के मालिक फतेह सिंह जो अमृतसर में पंजाब पुलिस में ड्यूटी में तैनात है और वह अपने घर जा रहा था ।मीडिया द्वारा पूछने पर पहले तो नाम बताने से कतरा रहा था लेकिन उसने कहा की चंडीगढ़ से आगे जाना है । तब तक टैक्सी यूनियन से जुड़े काफी लोग मौके पर पहुंच गए ।इस दौरान ट्रैफिक पुलिस को भी बुलाया गया और ट्रैफिक पुलिस ने उक्त प्राइवेट कार को टैक्सी के तौर पर उपयोग करने के तहत सरकार की टैक्स की चोरी के तहत चालान किया गया।

आजाद टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष ने मीडिया को बताया की बला बला एप द्वारा करीब हर रोज 20-22 कार इस शहर से गुजरते है ।उन्होंने कहा की इस काम से टैक्सी चालक को नुकसान तो होता ही है वही बस को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है । वही एक टैक्सी बुक करके चंडीगढ़ जाने में 2500-3000 लेते है जबकि बस द्वारा चंडीगढ़ जाने में 130/- रुपया किराया लगता है वही बला बला एप द्वारा 110 रुपया में यह कार चंडीगढ़ पहुंचा देते है।

उन्होंने कहा की इस वक्त सीजन चल रहा है लेकिन हमलोग अपने यूनियन में फ्री बैठे है। जबकि किश्तों पर लेकर टैक्सी चलाते है टैक्सी चलाने में सरकार को मोटा टैक्स भी भरते है ,इंश्योरेंस महंगा है ।उन्होंने कहा की ऐसे लोगों पर चालान किया जाए। उन्होंने पंजाब के सभी टैक्सी यूनियन के ड्राइवरों से अपील कि है की अपने मोबाइल में बला बला एप लोड करके ऐसे कार को बुक करके सभी का चालान कराए।

आजाद यूनियन के ही ड्राइवर ने बताया की सरकार के भले ही बला बला एप को बैन कर दिया है उसी एप के जरिए राइड बुक करके जहां भी जाना होता है उसे बस से भी कम किराया में उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचा देते है। उन्होंने कहा की इस धंधे में खासकर के सरकारी नौकरी वाले ही इस धंधे में कमर कस कर उतर गए है ।उन्होंने कहा की हमलोग टैक्सी से जुड़े सभी टैक्स सरकार को देते है। इससे पहले भी लोगों को पकड़ करके चालान करवा चुके है। जबकि सरकारी कर्मचारी का मोटा तनख्वाह होने के बावजूद भी 100-200 रुपया के पीछे अपना जमीर बेच कर गरीबों का हक छीन रहे है।

ट्रैफिक इंचार्ज सुभाष चंद ने बताया की टैक्सी यूनियन नवांशहर द्वारा हर रोज शिकायत मिल रही थी की सरकार द्वारा बला बला एप को बैन किया गया उसी एप के जरिए प्राइवेट कार वाले एप के जरिए राइड बुक कर लेते है। किराया से भी कम में बुक करके राइड को ले जाते है। उन्होंने कहा की पंजाब पुलिस के कर्मचारी ने गलत किया उसका चालान किया गया है जिसमें प्राइवेट कार को टैक्सी यूज किया जा रहा है विदाउट परमिट का चालान कर दिया है ।उन्होंने यह भी कहा की जो ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करेगा उसे नहीं बख्शा जाएगा।

ये भी पढ़ें :- होर्मुज संकट के बीच अमेरिका ने भारत को दी बड़ी राहत, रूसी तेल खरीदने की बढ़ाई छूट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें