Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत में सड़क हादसे में एक की मौत एक घायल, तेज रफ्तार टैंपो ने मारी टक्कर, बाइक सवार बुजुर्ग महिला की मौत

January 29, 2025

सोनीपत में सड़क हादसे में एक की मौत एक घायल, तेज रफ्तार टैंपो ने मारी टक्कर, बाइक सवार बुजुर्ग महिला की मौत

हरियाणा के सोनीपत में सड़क हादसे के दौरान एक महिला।की मौत हो गई, वहीं मृतक का पति गंभीर रूप से घायल हो अस्पताल में उपचाराधीन है। दंपत्ति बाइक पर सवार हो अपने पैतृक गांव गए थे। इसी दौरान एक टैंपो चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई।

 

दिल्ली निवासी रमेश कुमार अपनी पत्नी सुमन देवी के साथ अपने पैतृक गांव आए थे। दंपत्ति गांव मोई माजरी से लौट रहे थे। जब वह गांव गढ़ी बिंदरौली डबल नहर पुल के पास पहुंचे तो उन्हें पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि स्पलेंडर बाइक ऑटो के नीचे फंस गई और ऑटो चालक ऑटो को मौके पर छोड़ कर भाग गया।

 

हादसे के बाद मौके पर घायल रमेश का बेटा राजेश पहुंचा और पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया। बेटे के पहुंचने तक फाइल 112 पर कॉल कर रमेश ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। बेटा पिता को लेकर सोनीपत के सरकारी अस्पताल पहुंचा। जहां पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद मां की जानकारी देते हुए चिकित्सकों ने बताया कि उसकी उपचारा के दौरान मौत हो गई।

 

प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने पिता को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। घायल की हालत काफी नाजुक थी। जिसके बाद युवक पिता को रोहतक की जगह बहालगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले कर पहुंचा। अस्पताल में बुजुर्ग का इलाज किया जा रहा है।फिलहाल बुजुर्ग की हालत ठीक है।

 

थाना कुंडली पुलिस ने मृतका के बेटे राजेश की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके से ऑटो को जब्त का कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 281, 106, 125 BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ऑटो चालक की तलाश में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें