Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाकुंभ में भगदड़ के बाद पूरे मेला क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन किया गया घोषित

January 29, 2025

महाकुंभ में भगदड़ के बाद पूरे मेला क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन किया गया घोषित

महाकुंभ नगर: प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर हुई भगदड़ और दुखद मौतों के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए पांच बड़े बदलाव लागू किए हैं। अब पूरे मेला क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है, जिससे किसी भी प्रकार के वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।

मेला क्षेत्र पूरी तरह नो-व्हीकल जोन घोषित करते हुये सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।किसी भी विशेष पास के जरिए वाहन को प्रवेश नहीं मिलेगा। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए एक तरफा मार्ग व्यवस्था लागू कर दी गयी है।

ये भी पढ़ें :- इस राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें