Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bank of Baroda का मुनाफा 5.6% बढ़कर 4,837 करोड़ पर पहुंचा 

January 30, 2025

Bank of Baroda का मुनाफा 5.6% बढ़कर 4,837 करोड़ पर पहुंचा 

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 5.6 प्रतिशत बढक़र 4,837 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 4,579 करोड़ रुपये रहा था।

मुंबई मुख्यालय वाले बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आमदनी तीसरी तिमाही में बढक़र 34,676 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 31,416 करोड़ रुपये थी।बैंक की ब्याज आमदनी भी दिसंबर तिमाही में बढक़र 30,908 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 28,605 करोड़ रुपये थी। बैंक का परिचालन लाभ समीक्षाधीन तिमाही में बढक़र 7,664 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,015 करोड़ रुपये था।

परिसंपत्ति की गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) अनुपात घटकर 2.43 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले इसी समय 3.08 प्रतिशत था। इसी तरह, शुद्ध एनपीए भी दिसंबर तिमाही में घटकर 0.59 प्रतिशत रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के अंत में 0.7 प्रतिशत था। हालांकि, कर को छोड़कर कुल प्रावधान एक साल पहले की तिमाही के 666 करोड़ रुपये से बढक़र 1,082 करोड़ रुपये हो गए। पूंजी पर्याप्तता अनुपात पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के अंत के 15.96 प्रतिशत से घटकर 14.72 प्रतिशत हो गया।

ये भी पढ़ें: जहां से PM Modi ने खाई झालमुड़ी, अब उस दुकानदार ने जताया अफसोस, कहा- नहीं ले…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें