Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएमजी के स्प्रिंग फेस्टिवल गाला ने विदेशी प्रसारण में बनाया नया रिकॉर्ड

January 30, 2025

सीएमजी के स्प्रिंग फेस्टिवल गाला ने विदेशी प्रसारण में बनाया नया रिकॉर्ड

CMG Spring Festival Gala : चीनी नववर्ष, विश्व का नववर्ष भी है। 28 जनवरी (चीनी पंचांग के अनुसार नए साल की पूर्व संध्या) को पेइचिंग समयानुसार रात 8 बजे, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) का “वर्ष 2025 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” निर्धारित समय के अनुसार वैश्विक दर्शकों के सामने आया। विश्व धरोहर का दर्जा पाने के लिए वसंत महोत्सव के सफल आवेदन के बाद पहले स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के रूप में, सीएमजी ने वैश्विक मीडिया “मित्र मंडल” को अपनी बहुभाषी सर्व-मीडिया अंतर्राष्ट्रीय संचार मैट्रिक्स के साथ जोड़ा, ताकि मजबूत चीनी स्वाद के साथ एक सांस्कृतिक भोज साझा किया जा सके। 29 जनवरी की शाम को छ: बजे तक, सीएमजी के स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के विदेशी प्रसारण के कई डेटा ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड को पूरी तरह तोड़ते हुए नई ऊंचाइयों को छुआ।

सबसे अधिक भाषाएँ ! सीएमजी अपने बाहरी संचार प्लेटफार्मों के माध्यम से दुनिया को स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का प्रसारण और रिपोर्ट 82 भाषाओं में करता है, जो 2024 की तुलना में 14 अधिक भाषाएं हैं। सर्वोत्तम परिणाम ! सीजीटीएन (चाइना ग्लोबल टेलीविज़न नेटवर्क) स्प्रिंग फेस्टिवल गाला को दुनिया भर में 1.738 अरब बार पढ़ा गया और वीडियो को 58.7 करोड़ बार देखा गया। 

सबसे चौड़ी लैंडिंग ! सीएमजी ने स्प्रिंग फेस्टिवल गाला पर एक साथ प्रसारण और रिपोर्टिंग करने के लिए दुनिया भर के 3,100 से अधिक मीडिया आउटलेट्स के साथ समन्वय किया। सबसे अधिक इंटरैक्टिव ! स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के “सर्प वर्ष मजेदार नृत्य चुनौती”में 70 से अधिक देशों और क्षेत्रों के नेटिज़ेंस ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सीसीटीवी के विदेशी सोशल प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण की मात्रा 8.2 करोड़ बार तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 26.54 प्रतिशत की वृद्धि है।

हजारों स्क्रीन सबसे चमकदार हैं ! दुनिया भर के 87 देशों और 136 शहरों में 3,508 सार्वजनिक बड़ी स्क्रीनों पर सीएमजी के स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का प्रसारण और प्रचार किया गया। पिछले वर्ष की तुलना में स्क्रीन की संख्या में 223 की वृद्धि हुई, तथा कवर किए गए देशों और शहरों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में क्रमशः 77.55 प्रतिशत और 51 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें