Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

J K Cement फैक्टरी की निर्माणाधीन इकाई की छत ढही, 3 की मौत, 16 अन्य घायल

January 30, 2025

J K Cement फैक्टरी की निर्माणाधीन इकाई की छत ढही, 3 की मौत, 16 अन्य घायल

पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्थित जेके सीमेंट फैक्टरी में बृहस्पतिवार को एक निर्माणाधीन इकाई की छत ढह जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। स्थानीय सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने यह जानकारी दी। फैक्टरी अमानगंज नगर के पास स्थित है, जो खजुराहो लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। पुलिस और जिला अधिकारियों ने तुरंत किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं की थी। भारतीय जनता पार्टी के राज्य प्रमुख शर्मा ने बताया, ‘तीन मजदूरों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हुए हैं। दो घायलों की हालत गंभीर है।’ जिला पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा ने बताया कि यह घटना करीब 12 बजे दोपहर हुई। उन्होंने बताया कि कई मजदूरों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका थी, जिसके बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम ने बचाव अभियान शुरू किया।

ये भी पढ़ें :- इस राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें