नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पांच दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) के सात मौजूदा विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी ने अपने इस्तीफे की वजह विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलना और ‘आप’ में भ्रष्टाचार बताया।
महरौली से पार्टी के दो बार विधायक रहे नरेश यादव ने कहा, ‘आप’ भारतीय राजनीति को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना आंदोलन से उभरी। लेकिन अब मुझे बहुत दुख हो रहा है कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी कम नहीं कर पाई है, बल्कि आप खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है।
सबसे पहले महरौली विधायक नरेश यादव ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद सात और विधायकों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया. इसमें जनकपुरी से विधायक राजेश ऋषि, पालम से भावना गौड़, बिजवासन से बीएस जूल, आदर्श नगर से पवन शर्मा, कस्तूरबा नगर से मदनलाल, त्रिलोकपुरी से रोहित महरौलिया शामिल हैं। ये विधायक चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज थे।
इस चुनाव में आप ने 17 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए थे। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होनी है. नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।
ये भी पढ़ें :- लोकसभा में नहीं पास हो सका महिला आरक्षण बिल, विपक्ष ने हक में नहीं डाले वोट