Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

सवारियों से भरी क्रूजर गाड़ी नहर में गिरी, नहर में बहे लोगों की तलाश जारी

February 1, 2025

सवारियों से भरी क्रूजर गाड़ी नहर में गिरी, नहर में बहे लोगों की तलाश जारी

हरियाणा: धुंध के चलते अनियंत्रित क्रूजर गाड़ी नहर में गिर गई। गाड़ी में 13 लोग सवार थे। इनमें से एक मौके पर ही कूद गया और बाकी बह गए। घटना की सूचना मिलते ही रतिया क्षेत्र की पुलिस और आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। नहर में बहे लोगों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार रतिया क्षेत्र के गांव महमडा से पंजाब के गांव जलालाबाद में विवाह समारोह में क्रूजर गाड़ी में सवार होकर एक ही परिवार के करीब 13 लोग विवाह कार्यक्रम खत्म होने के बाद शुक्रवार रात्रि को भारी धुंध के चलते सरदारेवाला के पास क्रूजर गाड़ी सहित भाखड़ा नहर में गिर गए। हालांकि एक व्यक्ति क्रूजर गाड़ी के गिरने के बाद बाहर निकल आया और उसने वहां पर शोर मचा दिया। इससे आसपास के लोग एकजुट हो गए व पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद राजवीर सिंह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर भाखड़ा नहर में गिरे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: मानसिक तनाव कम करने के लिए करें विष्णु गायत्री मंत्र का जाप, जानें इसके चौंकाने वाले फायदे

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें