Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय बजट पर Rahul Gandhi का तंज, बोले- ‘गोली के घाव पर बैंड-एड’

February 1, 2025

केंद्रीय बजट पर Rahul Gandhi का तंज, बोले- ‘गोली के घाव पर बैंड-एड’

Rahul Gandhi : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में आम बजट 2025-26 पेश किया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट पर प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस नेता ने केंद्रीय बजट पर तंज कसते हुए कहा कि यह गोली के घाव पर बैंड-एड लगाने जैसा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कि ‘गोली के घाव पर बैंड-एड! वैश्विक अनिश्चितता के बीच, हमारे आर्थिक संकट को हल करने के लिए प्रतिमान बदलाव की आवश्यकता थी। लेकिन यह सरकार विचारों के मामले में दिवालिया हो चुकी है।‘

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया है। बजट में सरकार ने मध्यम वर्ग का खास ध्यान रखा और कई ऐसे ऐलान किए जिससे लोगों के हाथ में अधिक पैसा बचेगा। वित्त मंत्री के द्वारा बजट में नई इनकम टैक्स रिजीम के तहत आयकर छूट को बढ़ाकर 12 लाख रुपए कर दिया गया। वहीं, अगर वेतन पाने वाले लोगों को मिलने वाली 75,000 रुपए की स्टैंडर्ड डिडक्शन छूट को मिला दिया जाए तो अब 12.75 लाख रुपए तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।

नई टैक्स रिजीम के तहत 0-4 लाख रुपए की आय पर टैक्स शून्य होगा। वहीं, 4-8 लाख रुपए की आय पर 5 प्रतिशत, 8-12 लाख रुपए की आय पर 10 प्रतिशत, 12-16 लाख रुपए की आय पर 15 प्रतिशत, 16-20 लाख रुपए की आय पर 20 प्रतिशत, 20-24 लाख रुपए की आय पर 25 प्रतिशत और 24 लाख से अधिक की आय पर टैक्स की दर 30 प्रतिशत होगी। इनकम टैक्स में कटौती होने से 12 लाख रुपए की आय पर 80,000 रुपए, 18 लाख रुपए की आय पर 70,000 रुपए, 20 लाख रुपए की आय पर 90,000 रुपए और 24 लाख रुपए की आय पर 1,10,000 रुपए की बचत होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें