
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 फरवरी को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें चीन से आयातित सामान पर 10% का टैरिफ बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और अमेरिका के भीतर इस व्यापार संरक्षण उपाय के खिलाफ कड़ा विरोध हो रहा है।
व्हाइट हाउस ने उसी दिन कहा कि चीन से आयातित सभी वस्तुओं पर अमेरिका मौजूदा टैरिफ के आधार पर 10% का अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा। ट्रम्प ने कहा कि यह उनके द्वारा समर्थित “संरक्षणवादी उपायों” के अनुरूप है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पहले कहा था कि चीन ने बार-बार अपना रुख स्पष्ट किया है और हमेशा यह माना है कि व्यापार युद्ध और टैरिफ युद्ध में कोई विजेता नहीं होता।
चीन लगातार अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी पहले कहा था कि चीन का टैरिफ मुद्दे पर रुख स्थिर है। टैरिफ उपाय न केवल अमेरिका और चीन के लिए हानिकारक हैं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए भी नुकसानदेह हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
ये भी पढ़ें :- राहुल गांधी पर दोहरी नागरिकता मामले में FIR का आदेश, जांच CBI को सौंपी गई
मेष: दिन शुभ रहेगा...