Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

एशियाई शीतकालीन खेलों की मशाल रिले 3 फरवरी को हार्बिन में आयोजित होगी

February 2, 2025

एशियाई शीतकालीन खेलों की मशाल रिले 3 फरवरी को हार्बिन में आयोजित होगी

चार महीने से अधिक समय की तैयारी के बाद, 9वें एशियाई शीतकालीन खेलों के लिए मशाल रिले आधिकारिक तौर पर 3 फरवरी की सुबह हार्बिन में शुरू होगी। मशाल रिले केंद्र के मशालवाहक और स्वयंसेवी प्रबंधन टीम की प्रमुख ली ना ने बताया कि मशाल रिले एक दिन चलेगी और इसका कुल मार्ग लगभग 11 किलोमीटर लंबा है। मशाल रिले की थीम है “बर्फ के साझा सपने, एशिया एकजुट”, जिसे लॉन्चिंग समारोह, मशाल-प्राप्ति समारोह और रास्ते में सामूहिक प्रदर्शनों में विभाजित किया गया है।

रिले में कुल 120 मशाल वाहक भाग लेंगे। ली ना के अनुसार मशालवाहक का चयन व्यापकता, प्रतिनिधित्व और निष्पक्षता पर जोर देता है। उनमें एशियाई ओलंपिक परिषद परिवार के प्रतिनिधि, उत्कृष्ट प्रशिक्षक और एथलीट, सामाजिक विकास में योगदान देने वाले उत्कृष्ट प्रतिनिधि, साथ ही एशियाई शीतकालीन खेलों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले उत्कृष्ट प्रतिनिधि और प्रायोजक कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

बताया जाता है कि मशाल रिले मार्ग की योजना, एक ओर, सादगी, सुरक्षा और उत्साह की आवश्यकताओं को लागू करती है, और दूसरी ओर, मशाल रिले शहर के प्राकृतिक दृश्यों और सांस्कृतिक इतिहास को पूरी तरह से प्रदर्शित करती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें :- राहुल गांधी पर दोहरी नागरिकता मामले में FIR का आदेश, जांच CBI को सौंपी गई

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें