
सांपला: रोहतक के भिवानी स्टैंड निवासी अवतार सिंह उर्फ डौली ने 25 साल पहले खरीदी जमींन पर कब्जा करने का प्रयास करने की शिकायत आईएमटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर औमप्रकाश सहित 10 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि उसने करीब 25 साल पहले जमीन को खरीदा था। इसके बाकायदा उसके पास वैध दस्तावेज है। जमीन की पैमाइस के लिए उन्होने तहसीलदार को एक आवेदन भी दिया हुआ है। तहसीलदार ने पैमाइस करने के लिए 25 फरवरी तक का दोनो पार्टी को समय दिया है।
आरोप है कि औमप्रकाश ने अपने करीब 10 साथियों के साथ मिलकर उसकी जमीन पर कुछ पिल्लर गाड दिये और उनको कवर भी कर दिया । आरोपी ने तहसीलदार द्वारा दिये गये समय का भी इंतजार नहीं किया। पीड़ित का काफी समय से इस जमीन पर एक होटल व पैट्रोल पंप भी संचालित हो रहा है। आईएमटी थाना प्रभारी महेश कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर नामजद आरोपी सहित अन्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...