Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में महसूस हुए भूकंप के झटके; कुल्लू में भी कांपी धरती, 3.4 मापी गई तीव्रता

February 4, 2025

हिमाचल में महसूस हुए भूकंप के झटके; कुल्लू में भी कांपी धरती, 3.4 मापी गई तीव्रता

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सोमवार सुबह कुल्लू जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए जिससे कुछ देर के लिए लोगों में भय का माहौल बन गया। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई और इसका केंद्र कुल्लू जिले में 31.76 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.49 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूकंप के झटके सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर आए और कुछ सेकेंड तक महसूस किए गए। हालांकि इसकी तीव्रता कम होने के कारण जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। कुल्लू के साथ सटे इलाकों में भी झटके महसूस किए गए लेकिन कहीं भी किसी प्रकार की क्षति की रिपोर्ट नहीं मिली है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल के पहाड़ी जिलों में लगातार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इससे पहले कुल्लू से सटे मंडी लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में भी कई बार हल्के भूकंप आ चुके हैं। हालांकि इन घटनाओं में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं रही है। विशेषज्ञों के अनुसार हिमाचल प्रदेश भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आता है और यह जोन 4 व 5 के अंतर्गत आता है। यही कारण है कि यहां समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

ये भी पढ़ें :- तमिलनाडु में भीषण हादसा: गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी वैन, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें