Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Red Hulk कौन है? मार्वल के भारतीय प्रशंसक ‘Captain America: Brave New World’ के लिए हैं उत्सुक

February 6, 2025

Red Hulk कौन है? मार्वल के भारतीय प्रशंसक ‘Captain America: Brave New World’ के लिए हैं उत्सुक

Red Hulk : ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ को लेकर उत्सुकता चरम पर है और मार्वल के चाहने वाले यह जानने के लिए बेताब हैं कि ‘कौन है रेड हल्क?’ हाल ही में आए ट्रेलर से कुछ संकेत तो मिले हैं, लेकिन अभी भी लोग अंदाजा ही लगा रहे हैं और इसे लेकर उनके अंदर गजब की उत्सुकता है। आखिरकार इस सवाल को लेकर इतनी उत्सुकता क्यों हैं अगर इस बारे में बात की जाए तो सामने आता है कि जब एक तरफ सैम विल्सन है, तो सारे ही प्रशंसक कैप्टन अमेरिका और रेड हल्क के बीच के इस मुकाबले को देखने के लिए बेकरार हैं।

मार्वल के ज़्यादातर दर्शक जानते हैं कि ग्रीन हल्क यानी कि ब्रूस बैनर की ताकत उसके गुस्से के साथ बढ़ती है, लेकिन रेड हल्क उससे कुछ हटकर है। मार्वल सिनैमेटिक यूनिवर्स के अनुसार, जनरल थेडियस “थंडरबोल्ट” रॉस में बहुत ज्यादा बदलाव किए गए हैं और तब जाकर रेड हल्क का किरदार बना है। यह ऐसा दैत्य जो सिर्फ ताकतवर ही नहीं होता जाता है बल्कि एनर्जी को सोख लेता है और इसी वजह से उसे रोक पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है। यह बैनर से हटकर है क्योंकि यह दिमाग से काम लेता है और इसलिए यह ज्यादा खतरनाक है।

‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ में मार्वल सिनैमेटिक यूनिवर्स अब दर्शकों के सामने पेश करने जा रहा है खतरनाक रेड हल्क को। इसे हैरिसन फोर्ड निभाने जा रहे हैं जो अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में उभरे हैं। हाल ही में आए ट्रैलर और प्रोमो में भी राष्ट्रपति रॉस के रेड हल्क के रूप में बदलने की झलक भी मिली है और उसमें उसकी ताकत और गुस्से के बारे में भी पता चला है। इससे मार्वल सिनैमेटिक यूनिवर्स के अनोखी शक्तियां रखने वाले किरदारों में एक और इजाफा हुआ है और इससे रेड हल्क और कैप्टन अमेरिका के बीच एक दमदार टक्कर देखने को मिलने की पूरी उम्मीद है।

जैसे-जैसे कहानी के बारे में जानने को मिल रहा है उससे प्रशंसक एक दमदार टक्कर की उम्मीद कर सकते हैं और उनके सामने धर्म संकट जैसी स्थिति भी पैदा हो सकती है क्योंकि रॉस देश के लीडर के तौर पर और गामा शक्तियां प्राप्त व्यक्ति के तौर पर अपनी भूमिका के बीच संतुलन साधने की कोशिश करता नजर आएंगे। रेड हल्क के आने से मार्वल सिनैमेटिक यूनिवर्स के किरदारों में और भी विविधता आ गई है और इससे दर्शक को आने वाले समय में कुछ और भी धमाकेदार देखने को मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

हाल ही में ‘पुष्पा 2’, ‘लक्ष्य’ और ‘मार्को’ जैसी ऐक्शन से भरपूर हिट देखने के बाद भारतीय दर्शक शानदार और दमदार ऐक्शन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। तो ‘अब रेड हल्क का आना पक्का है और ऐक्शन भी डबल होने वाला है’। ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ में रेड हल्क और सैम विल्सन के कैप्टन अमेरिका के बीच धमाकेदार टक्कर देखने को मिलेगी। भारतीय दर्शकों को जिस तरह के ऐक्शन की उम्मीद है उस पर यह फिल्म खरा उतरने के लिए तैयार है। भारतीय दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। अपने नजदीकी सिनेमाघरों में 14 फरवरी से देखें ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’। यह अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें