Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के उद्घाटन समारोह में लिया भाग

February 6, 2025

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के उद्घाटन समारोह में लिया भाग

कोलकाता: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर, न्यू टाउन, कोलकाता, पश्चिम बंगाल में आज से शुरू हो रहे दो दिवसीय बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट – 2025 के आठवें संस्करण के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में आयोजित इस समिट में देश – विदेश से आए गणमान्यों की उपस्थिति में डेलीगेट्स , उद्यमियों एवं निवेशकों को संबोधित किया ।

बिस्वा बांग्ला मेला प्रांगण, कोलकाता में बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट- 2025 के तहत आयोजित “एडवांटेज झारखंड ” कार्यक्रम में उद्यमियों/ निवेशकों ने राज्य में लगभग 26 हज़ार करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ रखा।
ये भी पढ़ें :- ‘ये पत्नी के लिए वफादार नहीं होते’, सेना के जवानों पर कमेंट करने वाली इंफ्लूएंसर इशिता पुंडीर पर FIR

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें