Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा CM Nayab Singh Saini ने अपनी धर्मपत्नी के साथ महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी

February 7, 2025

हरियाणा CM Nayab Singh Saini ने अपनी धर्मपत्नी के साथ महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी धर्मप}ी सुमन सैनी के साथ वीरवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में अरैल पक्का घाट पर पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना की और अध्यात्म एवं सनातन परंपराओं के विराट समागम का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कुंभ का एक विशेष महत्व स्थान माना गया है। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान हर सनातनी संगम में पवित्र डुबकी लगाना चाहता है। शास्त्रों के अनुसार कुंभ में डुबकी लगाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है इसलिए बड़े से बड़े ऋषि-मुनि और संत महात्मा महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए विशेष तौर पर शामिल होने के लिए आते हैं।

उन्होंने त्रिवेणी संगम की विशेषता को बयां करते हुए कहा कि मां गंगा, यमुना, सरस्वती का संगम है, भारत की धरा पर यह दृश्य विहंगम है। तीर्थराज प्रयाग दर्शन महान, दिव्य और अद्भुत है महाकुंभ का स्नान। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बुजुर्गों को भी महाकुंभ में पवित्र स्नान का अवसर प्रदान करने के लिए हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का विस्तार करते हुए महाकुंभ को भी इसमें शामिल किया है। हर जिले से प्रयागराज के लिए विशेष बसें चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: RR vs KKR: राजस्थान ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें