Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नई दिल्ली से ‘शर्मनाक हार’ के लिए केवल मैं जिम्मेदार हूं: संदीप दीक्षित

February 8, 2025

नई दिल्ली से ‘शर्मनाक हार’ के लिए केवल मैं जिम्मेदार हूं: संदीप दीक्षित

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल को पराजित करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा को बधाई दी और कहा कि वह अपनी हार के लिए खुद जिम्मेदार हैं।

नई दिल्ली सीट से वर्मा ने केजरीवाल को 4,089 मतों के अंतर से पराजित किया। कांग्रेस उम्मीदवार दीक्षित तीसरे स्थान पर रहे। पूर्व सांसद दीक्षित ने प्रवेश वर्मा को टैग करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘नई दिल्ली से आपकी (वर्मा) शानदार जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई।’’ उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास मुझमें जताया और मौका दिया इस चुनाव में, मैं उनके प्रति आभार प्रकट करता हूं। नई दिल्ली सीट से इस शर्मनाक हार के लिए मैं, और केवल मैं, व्यक्तिगत रूप से ज़म्मिेदार हूं। दिल्ली का वोटर बदलाव चाहता था, लेकिन मैं लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा।’’ दीक्षित ने कहा, ‘‘तमाम कार्यकर्ताओं और उन अनेक वालंटियर्स का में दिल से शुक्रिया करता हूं, जिन्होंने दिन रात एक कर इस चुनाव में काम किया। जिन्होंने आज भी कांग्रेस को वोट दिया उनका बहुत आभार। भले अनेक लोगों का मुझे वोट न मिला हो, लेकिन नई दिल्ली के निवासियों ने चुनाव के दौरान जो स्नेह और सम्मान दिया, उसके लिए विशेष धन्यवाद।’’

ये भी पढ़ें :- हिमाचल की कौन है सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इशिता पुंडीर? जानें ऐसा क्या कह दिया फौजियों को लेकर… मच गया बवाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें