Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shriram Life Insurance का खुदरा कारोबार 49 फीसदी बढ़ा, कुल प्रीमियम में 21 प्रतिशत की वृद्धि

February 9, 2025

Shriram Life Insurance का खुदरा कारोबार 49 फीसदी बढ़ा, कुल प्रीमियम में 21 प्रतिशत की वृद्धि

नयी दिल्ली: जीवन बीमा क्षेत्र की निजी कंपनी श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का खुदरा कारोबार अप्रैल-दिसंबर 2024 में इसके पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 49 प्रतिशत की बढ़ोतरी लेकर 865 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। कंपनी ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि व्यक्तिगत नए व्यवसाय एपीई (वार्षिक प्रीमियम समतुल्य) में भी 49 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो कि निजी बीमा उद्योग की 19 प्रतिशत की औसत वृद्धि दर से कहीं अधिक है। इसी अवधि में कंपनी का कुल प्रीमियम संग्रह 21 प्रतिशत बढ़कर 2,782 करोड़ रुपये हो गया।

तीसरी तिमाही में समूह बीमा कारोबार से कंपनी की प्रीमियम आय दूसरी तिमाही की तुलना में दोगुनी हो गई, जो 174 करोड़ रुपये से बढ़कर 336 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। व्यक्तिगत नए व्यवसाय प्रीमियम आय भी इस तिमाही में 322 करोड़ रुपये रही। नवीकरण प्रीमियम 494 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि पिछली तिमाही में यह 447 करोड़ रुपये था। कुल प्रीमियम संग्रह दूसरी तिमाही के 952 करोड़ रुपये से 21 प्रतिशत बढ़कर तीसरी तिमाही में 1,151 करोड़ रुपये हो गया।
वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में व्यक्तिगत नया व्यवसाय प्रीमियम 36 प्रतिशत बढ़कर 322 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 237 करोड़ रुपये था। एपीई भी 36 प्रतिशत बढ़कर 301 करोड़ रुपये हो गया।

श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैस्पर जे. एच. क्रोमहोट ने कहा, “हमारी मजबूत वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि हम अधिक ग्राहकों तक पहुंचने और उन्हें बीमा सुरक्षा प्रदान करने के अपने उद्देश्य में सफल हो रहे हैं। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में किफायती बीमा योजनाओं की बढ़ती मांग इस उपलब्धि को दर्शाती है। हम अपने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों का कोई भी परिवार बीमा से वंचित न रहे।”

ये भी पढ़ें :- हिमाचल की कौन है सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इशिता पुंडीर? जानें ऐसा क्या कह दिया फौजियों को लेकर… मच गया बवाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें