Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिरोजाबाद : लोडर टेंपो ने बच्चे को कुचला, लोगों ने किया हंगामा

February 9, 2025

फिरोजाबाद : लोडर टेंपो ने बच्चे को कुचला, लोगों ने किया हंगामा

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क पर खेल रहे एक तीन वर्षीय बालक की लोडर टेंपो की चपेट में आने से 03 वर्षीय बालक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना उत्तर क्षेत्र के तहत मोहल्ला दखल पर सुबह रोड पर खेल रहे पुनीत कुमार का बेटा डब्बू (03) वर्ष सड़क पर लोडर टेंपो की चपेट में आकर पहिए के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा हंगामा किया और टैम्पू को भी पकड़ लिया गया।

थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोडर टेंपो और चालक को अपने कब्जे में ले लिया है और बालक के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार लोडर टेंपो चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें :- झारखंड में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 15 लाख का इनामी सहदेव महतो समेत 4 नक्सली ढेर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें