Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार में 4 दिन से जारी गिरावट से निवेशकों को 7.68 लाख करोड़ का नुक्सान

February 10, 2025

शेयर बाजार में 4 दिन से जारी गिरावट से निवेशकों को 7.68 लाख करोड़ का नुक्सान

नई दिल्ली: शेयर बाजार में 4 दिन से जारी गिरावट से निवेशकों को 7.68 लाख करोड़ रुपए की चपत लगी है। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और शुल्क को लेकर चिंता से बाजार धारणा प्रभावित हुई। पिछले 4 कारोबारी सत्रों में बीएसई सैंसेक्स 1,272.01 अंक यानी 1.61 प्रतिशत के नुक्सान में रहा। सोमवार को बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सैंसेक्स 548.39 अंक यानी 0.70% की गिरावट के साथ एक सप्ताह के निचले स्तर 77,311.80 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 7,68,252.32 करोड़ रुपए घट गया।

ये भी पढ़ें :- अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस और SPG का बड़ा सर्च ऑपरेशन: बस स्टैंड और कई इलाकों में की जांच

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें