Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

रिटायर्ड फौजी ने अपनी मां पर चलाई गोली, मौत

February 11, 2025

रिटायर्ड फौजी ने अपनी मां पर चलाई गोली, मौत

Retired Soldier Shot his Mother : हरियाणा के चरखी दादरी में एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी मां की गोली मारकर की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उसने झगड़े के कारण अपनी मां पर गोली चलाई थी। मामला चरखी दादरी के लोहरवाड़ा गांव का है। जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड फौजी सुनील कुमार उर्फ भोलू की अपने परिजनों के साथ शराब पीने को लेकर कहासुनी सुनी हुई थी। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने बंदूक निकालकर गोली चला दी, जैसे ही उसकी मां बाथरूम से निकली, तो एक गोली उन्हें भी लग गई। 77 वर्षीय चंद्रो देवी की गोली लगने से मौत हो गई। सुनील की पत्नी और उसके बेटे ने कमरे में भागकर अपनी जान बचाई।

पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार अक्सर शराब पीकर घर आता था और इसी वजह से उसके परिवार में झगड़ा भी होता था। डीएसपी दिनेश यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लोहरवाड़ा गांव में फायरिंग हुई है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि सुनील नाम के शख्स ने अपनी मां को गोली मारी है। इसके बाद महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, मगर उन्होंने दम तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि आरोपी रिटायर्ड फौजी ने चार फायर किए थे। पुलिस को मौके से 4 खोल और 6 कारतूस के अलावा लाइसेंसी बंदूक बरामद की गई है। परिवार के लोग कमरे में छुप गए थे, अन्यथा वह उस दौरान और लोगों की भी जान ले सकता था। इस मामले में मृतका की पुत्रवधू और आरोपी की पत्नी सुमन की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें