Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेवाड़ी में मौत बनकर पलटा ट्रॉला! कार में दबा पूरा परिवार, 4 की दर्दनाक मौत, 5 साल का मासूम घायल

November 15, 2026

रेवाड़ी में मौत बनकर पलटा ट्रॉला! कार में दबा पूरा परिवार, 4 की दर्दनाक मौत, 5 साल का मासूम घायल

Rewari accident: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में शनिवार देर रात दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर चने से भरा ट्रक कार पर पलट गया। इससे कार में सवार एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई और 5 साल का बच्चा घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के बानपुर की आलू वाली भोलावास गांव निवासी दीपक परिवार के साथ लंबे समय से दिल्ली में रह रहा है। परिवार के सभी सदस्य कुछ समय पहले अपने पैतृक गांव आए थे। शनिवार को वे कार में सवार होकर वापस द्वारका (दिल्ली) लौट रहे थे। शनिवार रात करीब 11:30 बजे कार दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बावल के बनीपुर चौक के पास फ्लाईओवर के नजदीक पहुंची। इसी दौरान चने से भरा एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। ट्रॉला सीधे कार पर गिरा और वह पूरी तरह उसके नीचे दब गई। कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- महंगाई का एक और झटका! 15 दिन में दूसरी बार CNG की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, इतने बढ़े दाम

 

क्रेन की मदद से निकाला बाहर
सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने क्रेन की मदद से सभी को बाहर निकाला। हादसा इतना भयंकर था कि बाहर निकालने के लिए खिड़कियां तक काटनी पड़ीं। घायलों को बावल नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दीपक, सरिता, नितिन और दिव्या को मृत घोषित कर दिया। हादसे में करीब 5 साल का बच्चा घायल हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक ड्राइवर तेज रफ्तार में था। पहले उसने एक गाड़ी को टक्कर मारी, इसके बाद कार के ऊपर पलट गया।

पिछले महीने भी हुआ था भयानक एक्सीडेंट
इससे पहले अक्टूबर में सोनीपत जिले में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा सोनीपत के बड़वासनी गांव के पास हुआ था। एक ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर तीन लोग गोहाना की तरफ सीएनजी डलवाने जा रहे थे। बड़वासनी गांव से कुछ आगे उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। मृतकों की पहचान तेजबीर और कृष्ण के रूप में हुई, जो बड़वासनी गांव के रहने वाले थे, जबकि स्वीटी दिल्ली के नजफगढ़ की निवासी बताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें