Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Isha Koppikar की तीन पीढ़ियों ने संगम में लगाई डुबकी, बोलीं- ‘यहां आस्था, परंपरा और आशीर्वाद’

February 11, 2025

Isha Koppikar की तीन पीढ़ियों ने संगम में लगाई डुबकी, बोलीं- ‘यहां आस्था, परंपरा और आशीर्वाद’

Isha Koppikar : प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में आम लोगों के साथ कई हस्तियां भी शिरकत कर चुकी हैं। अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर अपने माता-पिता और बेटी रिआना के साथ महाकुंभ पहुंची, जहां उन्होंने आस्था की डुबकी लगाई।

ईशा कोप्पिकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी यात्रा झलक शामिल है। रील में अभिनेत्री अपनी बेटी के साथ पानी में डुबकी लगाती नजर आईं। एक फ्रेम में उनके माता-पिता भी साथ नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री पूजा-अर्चना करती दिखीं।

वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘तीन पीढ़ियां, एक पवित्र क्षण। यहां आस्था, परंपरा और आशीर्वाद है। हमने महाकुंभ के दिव्य जल में डुबकी लगाई।‘‘

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Isha Koppikar (@isha_konnects)

ईशा कोप्पिकर से पहले निर्माता एकता कपूर भी प्रयागराज में पवित्र स्नान करने पहुंची थीं। उन्होंने अपनी यात्र की कुछ झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

ईशा कोप्पिकर, एकता कपूर और शिवांगी जोशी से पहले मनोरंजन जगत की कई हस्तियां महाकुंभ जा चुकी हैं। भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और अभिनेत्री आम्रपाली समेत अन्य कलाकार महाकुंभ में शिरकत कर चुके हैं।

महाकुंभ जाने वाले सितारों की लिस्ट में अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा का भी नाम शामिल है, जहां वह संगम में डुबकी लगाने के बाद परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे और स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात कर आशीर्वाद भी लिया था।

अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी अपनी मां के साथ संगम नगरी पहुंची थीं।

पूनम पांडे, किटू गिडवानी, फिल्म निर्माता कबीर खान, कॉमेडियन-अभिनेता सुनील ग्रोवर, गायक-अभिनेता गुरु रंधावा, अविनाश तिवारी, अनुपम खेर, भाग्यश्री, रेमो डिसूजा, सिद्धार्थ निगम, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा, तनीषा मुखर्जी, ममता कुलकर्णी समेत कई मशहूर हस्तियां इस भव्य आध्यात्मिक समागम में भाग ले चुकी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें