Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपनी पूरी ज़िंदगी में Rashmika Mandana जैसे पॉजिटिव इंसान से नहीं मिला: Dinesh Vijan

February 12, 2025

अपनी पूरी ज़िंदगी में Rashmika Mandana जैसे पॉजिटिव इंसान से नहीं मिला: Dinesh Vijan

Dinesh Vijan : फिल्म निर्माता दिनेश विजान का कहना है कि वह अपनी पूरी जिंदगी में रश्मिका मन्दाना से ज्यादा पॉजिटिव इंसान से नहीं मिले हैं। अपनी फिल्म छावा के प्रचार के लिए दिल्ली में अपनी टीम के साथ आए निर्माता दिनेश विजन ने रश्मिका मंदाना की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि रश्मिका मंदाना के साथ उन्होंने पहली बार फिल्म छावा में काम किया है और वह काफ़ी सकारात्मक सोंच वाली महिला है।

उन्होंने कहा, मैं आज तक रश्मिका जितनी पॉजिटिव इंसान से नहीं मिला। वह बाकियों से काफ़ी अलग हैं। कभी-कभी उन्हें देख कर ऐसा लगता था की वह पूरी तरह से परेशान हैं और टूटी हुईं हैं,लेकिन जब मैं उनसे बात करने जाता था तो उसी समय वह इतनी पॉजिटिव होती थीं जितना कोई नहीं हो सकता। उनकी यह खूबी वाकई काबिले तारीफ है।’’ दिनेश विजान ने फिल्म छावा के निर्देशक लक्ष्मण उटेकर के बारे में बात करते हुये कहा, लक्ष्मण उटेकर के साथ मैंने चार फिल्मो में काम किया है और मुझे उनपर गर्व है। जो योगदान उन्होंने फिल्म छावा को दिया है, वह शायद ही किसी फिल्म में दिया होगा।

जब लक्ष्मण उटेकर फिल्म की कहानी मुझे सुना रहा थे मुझे लगा ही नहीं वह कहानी हो सकती है, मैंने उनके कहानी को वास्तविक में महसूस किया है। ग़ौरतलब है कि मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म छावा में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल, महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें :- 49 दिन बाद खुला होर्मुज स्ट्रेट, ईरान का बड़ा ऐलान; दुनिया को मिली राहत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें