Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बंगलादेशी नागरिकों के फर्जी आधारकार्ड बनाने के आरोप में 2 भाई गिरफ्तार

February 15, 2025

बंगलादेशी नागरिकों के फर्जी आधारकार्ड बनाने के आरोप में 2 भाई गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर: देश में अवैध रूप से रह रहे बंगलादेशी नागरिकों के फर्जी आधारकार्ड बनाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सैक्टर-39 पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 8 बंगलादेशी नागरिकों को सलारपुर गांव के पास से वीरवार को गिरफ्तार किया था। सभी के पास फर्जी आधारकार्ड थे और पूछताछ के दौरान पता चला कि बंग्लादेश के रहने वाले लोगों के फर्जी आधारकार्ड सलारपुर के रोशन और नितेश ने अपने जनसुविधा केंद्र पर बनाए थे। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: लश्कर-ए-तैयबा के सह-संस्थापक आमिर हमजा को मारी गोली, हालत गंभीर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें