Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाकुंभ से लौट रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई, दंपत्ति समेत पांच की मौत

February 18, 2025

महाकुंभ से लौट रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई, दंपत्ति समेत पांच की मौत

जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले में एक कार के ट्रक से टकरा जाने से एक दंपत्ति समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि कार में सवार लोग महाकुंभ से लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार यह हादसा मंगलवार को दौसा बाईपास पर हुआ। कार में छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई।

दौसा के पुलिस उपाधीक्षक रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि कार में सवार लोग टोंक जिले के देवली के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कार में फंसे शवों को निकालने में करीब एक घंटे का समय लगा। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान मुकुट बिहारी, उनकी पत्नी गुड्डी देवी, निधि सोनी, राकेश और नफीस के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि कार में सवार दीपेश परवानी, ट्रक चालक धर्मवीर तथा उसके खलासी रामचरण घायल हो गये।

ये भी पढ़ें :- Parliament Live: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, विरोध में पड़े 230 वोट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें