Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार में युवक की बेरहमी से हत्या, अज्ञात वाहन से आए हमलावर, चाकू और तेजधार हथियार से किया वार, पिता जेल में काट रहा सजा

February 19, 2025

हिसार में युवक की बेरहमी से हत्या, अज्ञात वाहन से आए हमलावर, चाकू और तेजधार हथियार से किया वार, पिता जेल में काट रहा सजा

हरियाणा के हिसार में 5 से 6 युवकों ने मिलकर बेरहमी से युवक की हत्या कर दी। युवक अपने दोस्तों के साथ दुकान के पास था, और कुछ सामान खरीद रहा था। इसी बीच वहां एक कार आकर रुकी। जिसमें से 5–6 युवक नीचे उतरे और युवक पर एक के बाद एक बेरहमी से हमला करने लगे।

घटना को रात करीबन 11 बजे अंजाम दिया गया। मामला हंसी शहर स्थित बोघा राम कॉलोनी के निकट नहर कोठी के पास का है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय अरुण के रूप में हुई है। जिस पर आरोपियों ने तेजधार हथियारों और चाकुओं से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

 

घटना को अंजाम दे आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद अरुण के दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सोचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अरुण को जल्द से जल्द हंसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

वहीं जैसे ही परिजनों को घटना की सूचना मिली, वे भी अस्पताल जा पहुंचे। मृत्यु का समाचार मिलते ही परिजनों का बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। अरुण के पिता ओमप्रकाश ढाई महीने से झज्जर सेंट्रल जेल में बंद है।

 

अरुण की नानी ने बताया कि घटना की रात्रि अरुण को लगातार सभी फोन कर घर आने का बोल रहे थे।लेकिन वह ताल रहा था। कुछ देर बाद उसका फोन बंद बताने लगा। जिसके बाद उसके दोस्तों ने उस पर हमला होने की खबर सुनाई। पुलिस मामले की जांच–पड़ताल कर रही है। हालांकि हत्या के कारणों का पता नहीं चल है। लेकिन कार्रवाई जारी है। परिजनों ने आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें