Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यो के लिए धनराशि स्वीकृति का अनुमोदन किया

February 20, 2025

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यो के लिए धनराशि स्वीकृति का अनुमोदन किया

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत राज्य पुलिस बलों का आधुनिकीकरण के मानक मद 40 में प्राविधानित 2़00 करोड़ धनराशि की स्वीत करने हेतु अनुमोदन किया है। मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के वार्ड संख्या 5 धोरणखास के विभिन्न मार्गाे का डी.बी.एम.बी.सी द्वारा सतह लेपन एवं साइनेज का कार्य हेतु 243़ 91 लाख की धनराशि स्वीत करने हेतु अनुमोदन किया है। मुख्यमंत्री ने गढ़वाल में चलकुड़िया-मसमोली-सकनोली-नौखोली मोटर मार्ग के प्रस्तावित नाम को शहीद मंदीप सिंह नेगी मोटर मार्ग, सिसल्डी-मंझोला मोटर मार्ग के प्रस्तावित नाम को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोटर मार्ग, बाडियूंर्केण्डूल तल्ला-कैण्डूल मल्ला उतिण्डा (मस्टखाल-पुलासूं-उतिण्डा मोटर मार्ग के प्रस्तावित नाम को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तुला सिंह रावत मोटर मार्ग के नाम किए जाने के प्रस्ताव पर अनुमोदन किया है।

मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र-लालकुआं के वनभूलपुरा रेलवे कसिंग से गौलापुल तक गौला नदी के अत्यािक पानी के बहाव के कारण क्षतिग्रस्त मार्ग का पुन: निर्माण एवं सतह सुार का कार्य हेतु 148़ 48 लाख की धनराशि स्वीत करने, जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के अन्तर्गत गोलूछीना-गल्ली-वस्यूरा-गोविन्दपुर मोटर मार्ग को जोड़ने हेतु चीनूना गाड के ऊपर 15 मी विस्तार के आऱ सी़ सी पुल का निर्माण कार्य हेतु 121़83 लाख की धनराशि स्वीत किए जाने का अनुमोदन किया गया। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय कारागार/सम्पूर्णानन्द शिविर, सितारगंज के लितीय चरण में टाईप-प के 30 आवासों का निर्माण कार्यों हेतु 929.12 लाख एंव जिला कारागार, अल्मोड़ा में टाइप प्ट के 2, टाईप के 4 एवं टाइप के 24 आवासीय भवनों के निर्माण कार्यों हेतु 997़.41 लाख की धनराशि स्वीत करने पर अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने टनकपुर बस टर्मिनल निर्माण परियोजना निर्माण कार्य हेतु 23774.45 लाख (पूर्व स्वीत लागत 5590.70 लाख को शामिल करते हुए) की धनराशि स्वीत करने हेतु अनुमोदन किया है। मुख्यमंत्री ने स्वान उत्तराखंड क्षेत्रीय विस्तार नैटवर्क के संचालन एवं रख-रखाव के कार्य हेतु 5238़15 लाख की धनराशि स्वीत की है। मुख्यमंत्री ने नाबार्ड से नई परियोजनाओं के वित्तपोषण के क्रम में राज़ पाली़ लाराहाट, राज़पाली गंणाई-गंगोली तथा राजपाली पोखरी में भवन निर्माण कार्यों हेतु सकल धनराशि 1982़795 लाख अवमुक्त किए जाने हेतु अपना अनुमोदन किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद चमोली के अंतर्गत कर्णप्रयाग में अटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के निर्माण कार्य हेतु 453़ 63 लाख की धनराशि स्वीत करने हेतु अनुमोदन किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद उत्तरकाशी के विकासखंड मोरी के कासला स्थल पर हेलीपैड का निर्माण किए जाने हेतु अनुमोदन किया है।

यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण कानून लागू, PM मोदी ने नारी शक्ति को बताया देश की ताकत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें