Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अदाणी विवाद प्रधानमंत्री मोदी का व्यक्तिगत नहीं बल्कि देश का मामला है : राहुल गांधी

February 22, 2025

अदाणी विवाद प्रधानमंत्री मोदी का व्यक्तिगत नहीं बल्कि देश का मामला है : राहुल गांधी

रायबरेली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अदाणी समूह से जुड़े विवाद पर अमरीकी मीडिया में की टिप्पणी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते कहा कि यह कोई व्यक्तिगत मामला नहीं बल्कि देश से जुड़ा मामला है। रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन लालगंज में एक कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री की हालिया अमरीकी यात्र के दौरान मीडिया के साथ उनकी बातचीत का उल्लेख करते यह आरोप लगाए। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में जब मोदी से अदाणी समूह के बारे में चल रहे विवाद के बारे में पूछा तो प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह एक व्यक्तिगत मुद्दा था और जब दो देशों के नेता मिलते हैं तो ऐसे मुद्दों पर चर्चा नहीं की जाती है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते कहा कि मोदी जी यह कोई व्यक्तिगत मामला नहीं है, यह देश का मामला है।

ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, शी जिनपिंग मुझे गले लगा लेंगे: राष्ट्रपति ट्रंप 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें