Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दर्दनाक हादसा: ‘शॉपिंग मॉल’ के ‘फूड कोर्ट’ की अचानक ढही छत… 6 लोगों की मौत, 78 घायल

February 23, 2025

दर्दनाक हादसा: ‘शॉपिंग मॉल’ के ‘फूड कोर्ट’ की अचानक ढही छत… 6 लोगों की मौत, 78 घायल
Peru Mall roof collapse : पश्चिमोत्तर पेरू से शाम एक ‘शॉपिंग मॉल’ के ‘फूड कोर्ट’ में दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की एक ‘शॉपिंग मॉल’ के ‘फूड कोर्ट’ की छत गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई और लगभग 78 लोग घायल हो गए। देश के रक्षा मंत्री ने यह जानकारी दी।
बता दे कि ‘फूड कोर्ट’ मॉल में वह जगह होती है जहां विभिन्न रेस्तरां एवं भोजनालय होते हैं। ला लिबर्टाड क्षेत्र के ट्रजिलो शहर में स्थित ‘रियल प्लाजा ट्रूजिलो’ शॉपिंग मॉल में लोहे से बनी भारी छत शुक्रवार रात वहां मौजूद लोगों पर गिर गई।
छत गिरने से छह लोगों की मौत,
रक्षा मंत्री वाल्टर एस्टुडिलो ने शनिवार को बताया कि ‘ला लिबर्टाड’ में स्थानीय अग्निशमन कर्मियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इमारत ढहने के बाद पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
48 लोग अब भी अस्पताल में भर्ती, तीन की हालत गंभीर 
एस्टुडिलो ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 30 घायलों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और वहीं 48 अब भी अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से तीन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। मंत्री ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
स्थानीय अग्निशमन विभाग के प्रमुख लुइस रोन्कल ने बताया कि बचाव एवं राहत कार्य जारी है। इस बीच, ‘ट्रूजिलो’ के मेयर मारियो रेयना ने ‘‘आसन्न जोखिम के कारण’’ मॉल को बंद करने की घोषणा की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें