Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

BAN vs NZ: माइकल ब्रेसवेल की गेंदबाजी ने बरपाया कहर, दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को मात्र 236 पर रोका

February 24, 2025

BAN vs NZ: माइकल ब्रेसवेल की गेंदबाजी ने बरपाया कहर, दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को मात्र 236 पर रोका

रावलपिंडी। ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल के चार विकेट की बदौलत न्यूजीलैंड ने सोमवार को यहां आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के ग्रुप ए मैच में बांग्लादेश को नौ विकेट पर 236 रन पर रोक दिया। ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज ब्रेसवेल ने 26 रन देकर चार विकेट चटकाए जबकि तेज गेंदबाज विलियम ओ रोर्के ने उनका अच्छा साथ निभाते हुए 48 रन देकर दो विकेट हासिल किए। बांग्लादेश की ओर से कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने 110 गेंद में नौ चौकों की मदद से सर्वाधिक 77 रन बनाए लेकिन बीच के ओवरों में टीम के विशेषज्ञ बल्लेबाजों के पास न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का कोई जवाब नहीं था। सातवें नंबर के बल्लेबाज जाकिर अली ने अंत में 55 गेंद में तीन चौकों और एक छक्के से 45 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसके बाद शंटो और तनजीद हसन (24) ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़कर टीम को सतर्क शुरुआत दिलाई।

May be an image of text that says "दैनिक सवेरा BATTLE OF CRICKET BAN VS NZ बांग्लादेश' ने दिया न्यूजीलैंड को 237 ka लक्ष्य क्या न्यूजीलेंड हासिल कर पाएगा यह लक्ष्य? CON Savera दैनिर्क सरवेर BAN 1/s WWW DAINIKSAVERATIMES com"

ब्रेसवेल ने तनजीद को मिडविकेट पर केन विलियमसन के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। मेहदी हसन मिराज (13) ने आते ही कदमों का इस्तेमाल करते हुए सीधा छक्का जड़ा लेकिन ओरोर्के की गेंद को मिड ऑन पर सेंटनर के हाथों में खेल गए। विलियमसन ने इसके बाद ब्रेसवेल की गेंद पर तौहीद हृदय (07) का शानदार कैच लपका जबकि मुशफिकुर रहीम भी पांच गेंद गेंद दो रन बनाने के बाद ब्रेसवेल का शिकार बने। मुशफिकुर ने स्लॉग स्वीप का प्रयास किया लेकिन उनके शॉट में वह ताकत नहीं थी और रचिन रविंद्र ने डीप मिडविकेट पर कैच लपका। इस बीच कप्तान शंटो ने डीप स्क्वायर लेग पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

महमूदुल्लाह (04) भी इसके बाद ब्रेसवेल की गेंद पर ओरोर्के को कैच दे बैठे जिससे बांग्लादेश का स्कोर पांच विकेट पर 118 रन हो गया। बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने इस बीच 21 ओवरों में 86 खाली गेंद खेली। ओरोर्के ने शंटो को ब्रेसवेल के हाथों कैच कराके न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। जाकिर और रिषाद हुसैन (26) ने इसके बाद टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें