Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘India’s Got Latent’ Controversy: महाराष्ट्र साइबर सेल ने रणवीर इलाहाबादिया से की करीब पांच घंटे तक पूछताछ

February 24, 2025

‘India’s Got Latent’ Controversy: महाराष्ट्र साइबर सेल ने रणवीर इलाहाबादिया से की करीब पांच घंटे तक पूछताछ

मुंबई: महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो विवाद के सिलसिले में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और आशीष चंचलानी से सोमवार को करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इससे पहले इलाहाबादिया और चंचलानी नवी मुंबई स्थित साइबर मुख्यालय में अलग-अलग पेश हुए। हालांकि वे एजेंसी द्वारा पूर्व में जारी समन पर पेश नहीं हुए थे।

महाराष्ट्र साइबर और मुंबई पुलिस समय रैना के यूट्यूब शो पर इलाहाबादिया की विवादास्पद टिप्पणी की जांच कर रही है, जिसके कारण ईलता फैलाने का मामला दर्ज किया गया है। शो, ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’, तब चर्चा में आया जब इलाहाबादिया ने भद्दी टिप्पणियां कीं, जिसकी व्यापक निंदा हुई।

एक अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि इलाहाबादिया और चंचलानी पूर्वाह्न् करीब 11.30 बजे साइबर मुख्यालय में उपस्थित हुए, जिसके बाद उनके बयान दर्ज किए गए।

मीडिया की नजरों से बचने के लिए इलाहाबादिया ने चेहरे पर काला मास्क पहना हुआ था और वह शाम करीब पांच बजे मुख्यालय से निकलते हुए देखे गए। वह एक निजी टैक्सी में सवार होकर चले गए, जबकि चंचलानी एक घंटे बाद अपनी कार से रवाना हुए।

शो से जुड़े 50 से ज़्यादा लोगों को महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ ने तलब किया है, जिनमें अतिथि, निर्णायक, सोशल मीडिया से मशहूर हुए लोग और कॉमेडियन शामिल हैं। जांच में इलाहाबादिया के खिलाफ ईलता के आरोप शामिल हैं, जिन्हें ‘बीयर बाइसेप्स’ के नाम से भी जाना जाता है।

उच्चतम न्यायालय ने पिछले मंगलवार को इलाहाबादिया को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान करते हुए उनकी टिप्पणी को ईल बताया और कहा कि उनकी गंदी सोच है जो समाज को शर्मसार करती है।

अदालत ने इलाहाबादिया को जारी जांच में सहयोग करने और बिना अनुमति के देश छोड़ने से रोकने के लिए अपना पासपोर्ट ठाणो पुलिस के पास जमा करने का निर्देश दिया है। मामले की सुनवाई तीन मार्च को तय की गई है।

इलाहाबादिया के खिलाफ कई प्राथमिकताएं दर्ज की गईं।

गुवाहाटी में 17 फरवरी को एक निवासी द्वारा सार्वजनिक रूप से सुलभ ऑनलाइन शो में ईलता को बढ़ावा देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

इलाहाबादिया और रैना के अलावा इस मामले में चंचलानी, हास्य कलाकार जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा और राखी सावंत का भी नाम शामिल है। ये लोग शो में अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

पुलिस ने बताया कि सावंत को 27 फरवरी को महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ के समक्ष पेश होने के लिए बुलाया गया था।

यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: अप्रैल में इस तारीख तक रद्द रहेंगी ये 14 बड़ी ट्रेनें, देखें लिस्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें