Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Champions Trophy में हार के बाद कप्तान Jos Butler ने कहा- मैं समाधान का हिस्सा हूं…

February 27, 2025

Champions Trophy में हार के बाद कप्तान Jos Butler ने कहा- मैं समाधान का हिस्सा हूं…

लाहौर: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने अफगानिस्तान के खिलाफ हार के कारण चैंपियन्स ट्रॉफी से बाहर होने के बाद कहा कि टीम के कप्तान के रूप में अपने भविष्य पर फैसला करने से पहले वह अगले कुछ सप्ताह इस बात का वेिषण करने में बिताएंगे कि वह ‘समस्या का हिस्सा हैं या समाधान का’।

इंग्लैंड को 326 रन के लक्षय़ का पीछा करते हुए आठ रन से हार का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान ने इब्राहिम जादरान (177) के शानदार शतक और अजमतुल्लाह उमरजई (41 रन और 58 रन पर पांच विकेट) के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत बुधवार को यहां यादगार जीत दर्ज की। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब बटलर से कप्तान के रूप में उनके भविष्य पर कई सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मुझे व्यक्तिगत रूप से यह पता लगाना होगा कि मैं समस्या का हिस्सा हूं या समाधान का?’’

बटलर के नेतृत्व में इंग्लैंड का यह लगातार तीसरा असफल आईसीसी टूर्नामेंट अभियान था। इससे पहले भारत में 2023 विश्व कप और अमेरिका तथा वेस्टइंडीज में 2024 टी20 विश्व कप में टीम को निराशा का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड को नयी दिल्ली में 2023 विश्व कप के ग्रुप चरण में अफगानिस्तान के खिलाफ 69 रन से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। बटलर ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि परिणाम उस स्तर पर नहीं हैं जहां उन्हें होना चाहिए और मुझे व्यक्तिगत रूप से सभी संभावनाओं पर विचार करने की आवशय़कता है। और जैसा कि मैंने कहा, हमें एक टीम के रूप में वापस उस स्तर पर जाने की जरूरत है जहां इंग्लैंड क्रिकेट को सफेद गेंद के प्रारूप में होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, 53 खातों में विदेशी फंडिंग का खुलासा; NIA करेगी जांच

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें