Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राहुल गांधी के महाकुंभ न जाने पर दिनेश प्रताप सिंह का तंज, हम कैसे मानें वो हिंदू हैं?

February 28, 2025

राहुल गांधी के महाकुंभ न जाने पर दिनेश प्रताप सिंह का तंज, हम कैसे मानें वो हिंदू हैं?

लखनऊ। सनातन के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को हो गया। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी नहीं पहुंचे। सांसद के गंगा स्नान न करने पर भाजपा हमलावर है। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। भाजपा मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए महाकुंभ के सफल आयोजन की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘65-66 करोड़ सनातन धर्मावलंबियों को धन्यवाद करता हूं और शुभकामनाएं देता हूं। मुझे गर्व है कि दुनिया के कोने-कोने से आकर श्रद्धालुओं ने अपने लोक कल्याण के लिए संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने सनातन संस्कृति के संवर्धन में अपनी भूमिका का निर्वहन किया। लोगों ने इतना परिश्रम किया, जिसका कोई जवाब नहीं है। सीएम योगी से लेकर सफाई कर्मचारियों तक को मैं धन्यवाद देता हूं।‘

राहुल गांधी के महाकुंभ में शामिल नहीं होने पर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, ‘राहुल गांधी को हम कैसे हिंदू मानें, हम कैसे मानें कि वो त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने आएंगे। उन्होंने वोट के लिए तिलक और जनेऊ पहन लिया, लेकिन हम ये कैसे मानें कि वो हिंदू हैं। सनातन धर्म का कोई व्यक्ति कह सकता है क्या कि फिरोज का नाती हिंदू हो सकता है। अगर राहुल गांधी हिंदू हैं, तो उन्होंने राम मंदिर का विरोध क्यों किया? राम मंदिर के बुलावे पर भी दर्शन करने नहीं गए, महाकुंभ में नहीं गए, जो पार्टी रामसेतु को काल्पनिक बताती है, हम उन्हें सनातन धर्मावलंबी कैसे मान सकते हैं।‘

उन्होंने आगे कहा कि ‘वोट बैंक की राजनीति करने के लिए गांधी परिवार ने अपनी अगली पीढ़ी के बच्चों के नाम भी रखे। ऐसे में जब वो अपने बच्चों में राजनीति कर सकते हैं तो गंगा में भी राजनीति करेंगे। इसमें कोई दो राय नहीं है। अगर राहुल गांधी संगम स्नान करने के लिए आते तो मुसलमान वोटर नाराज हो जाता, यह सोचकर वो यहां पर नहीं आए। वहीं, मैं गर्व से कह सकता हूं कि हमारी पूरी आस्था गंगा और सनातन धर्म में है। राजनीति रहे या जाए, संस्कृति हमारे साथ रहनी चाहिए।‘

ये भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: बोलेरो और लॉरी में जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौत, 12 घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें