Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Pradesh : शिमला में टूरिस्ट के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, होटल के कमरे में सोते वक्त लगी आग

March 1, 2025

Himachal Pradesh : शिमला में टूरिस्ट के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, होटल के कमरे में सोते वक्त लगी आग

Himachal Pradesh : शिमला में टूरिस्ट के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। बता दे कि होटल के कमरे में सोते वक्त अचानक आग लग गयी जिस कारण पर्यटक जिंदा जल गया। वहीं मृतक की पहचान महाराष्ट्र के सांगली जिले के कोरेगांव निवासी 24 वर्षीय रितेश पुडाले के रूप में हुई है।

होटल के कमरे में सोते वक्त लगी आग

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना बीती शुक्रवार रात को करीब 11 बजे की है। जहां मृतक रितेश अपने दो दोस्तों आशीष और अवधूत पाटिल के साथ शिमला घूमने पहुंचा था। तीनो ने शिमला के कच्ची घाटी के समीप एक निजी होटल में कमरा बुक कराया था। पुलिस कॉम जानकारी देते हुए अवधूत व आशीष ने बताया कि वह पहली मंजिल पर कमरा नंबर 106 में ठहरे थे। रात को जब तीनों दोस्त सो रहे थे, तभी कमरे में अचानक आग लग गई।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग 

उन्होंने बताया कि आशीष और अवधूत तो किसी तरह कमरे से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन रितेश कमरे में ही फंस गया वह भाग नहीं पाया जिस कारण वो आग की चपेट में आ गया। होटल प्रबन्धन ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुंरत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने कमरे से रितेश का जला हुआ शव बरामद किया और घायलों को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पर्यटक आशीष कि शिकायत पर थाना बालूगंज में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें