Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बंजार के गंगे राम ठाकुर को मिली अहम जिम्मेदारी, बिलासपुर सदर भाजयुमो के बने प्रभारी

November 4, 2026

बंजार के गंगे राम ठाकुर को मिली अहम जिम्मेदारी, बिलासपुर सदर भाजयुमो के बने प्रभारी

कुल्लू: जिला के उपमंडल बंजार के रहने वाले गंगे राम ठाकुर को हिमाचल प्रदेश भाजपा के द्वारा अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। गंगे राम ठाकुर को जहां हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। तो वही उन्हें अब बिलासपुर सदर भाजपा युवा मोर्चा का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।

वहीं, गंगे राम ठाकुर ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। गंगे राम ठाकुर इससे पहले भी कई अहम पदों पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर चुके हैं और वह आरएसएस सहित अन्य सामाजिक संगठनों में भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

गौर रहे कि गंगे राम ठाकुर (नमामि गंगे ठाकुर) बंजार विधानसभा क्षेत्र के सोझा गांव से संबंध रखते हैं।गंगे राम ठाकुर मूल रूप से संघ के स्वयंसेवक है और अपने बालयकाल से ही संघ से जुड़े हुए है। अपने कॉलेज जीवन में राष्ट्रवादी संगठन एबीवीपी से 2010 में बंजार कॉलेज में छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ा और उसे जीता था। उसके बाद निरंतर संघ व विद्यार्थी परिषद में सक्रिय कार्यकर्ता के नाते संगठन का काम करते रहे।

साल 2020 में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला कुल्लू के जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति हुई और उन्होंने बीजेपी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य किया। भाजपा संगठन में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने के उपरांत प्रदेश नेतृत्व ने गंगे राम ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व बिलासपुर सदर का प्रभारी नियुक्त किया गया।

वहीं, गंगे राम ठाकुर का कहना है कि पार्टी के द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई। उसका वह सही तरीके से निर्वाह करते रहे। अब वह प्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे और हर बूथ से अधिक से अधिक युवाओं को युवा मोर्चा के साथ जोड़ा जाएगा। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं के सहयोग से हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता पर काबिज हो सके।

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें