Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर के कई इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली, लगेगा लंबा Power Cut

March 2, 2025

जालंधर के कई इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली, लगेगा लंबा Power Cut

Power Cut in Jalandhar : पंजाब के जालंधर शहर में आज बिजली का लंबा कट लगने जा रहा है, जिसके वजह से लोगो को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बता दे कि आज कई इलाकों में बिजली की सप्लाई प्रभावित रहने वाली है।

कुल इतने देर तक इन-इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

आपको बता दे कि शिव मंदिर जीटी रोड, धौगड़ी रोड, इंडस्ट्रियल एरिया, न्यू एस्टेट, बुलंदपुर रोड, पठानकोट रोड के आस-पास सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। वही बात करें पंजाबी बाग, संजय गांधी नगर, कनाल-1, सत्यम, नंदा, गुरुद्वारा शिव नगर की तो इन इलाको में 10 से 4 बजे तक के बीच बिजली बंद रहेगी।

इतना ही नहीं कपूरथला रोड पर पड़ते 11 के.वी. जुनेजा, दोआबा, कपूरथला, वरियणा, संगल सोहल,करतार वाल्व, गुप्ता, हिलेरां, नीलकमल फीडरों के अन्तर्गत आते इलाके सर्जिकल काम्पलैक्स, वरियाणा इंडस्ट्रियल काम्पलैक्स, कपूरथला रोड समेत आसपास के इलाकों की बिजली सप्लाई सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें