Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

नए जोश के साथ नई ऊंचाइयों को छूने को तत्पर हैं किंग कोहली

March 6, 2025

नए जोश के साथ नई ऊंचाइयों को छूने को तत्पर हैं किंग कोहली

दुबई: मैदान पर हर प्रतिद्वंद्वी के साथ-साथ पिछले कुछ अरसे से चली आ रही अपनी निजी कमजोरियों को भी चैंपियंस ट्रॉफी में मीलों पीछे छोड़ देने वाले विराट कोहली क्रिकेट की रिकॉर्ड पुस्तिका में अपना नाम कई बार दर्ज कराने के बाद भी नई ऊंचाइयों को छूने को आतुर लग रहे हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी सैमीफाइनल में अगर वह शतक से 16 रन से चूके नहीं होते तो यह उनका 25वां वनडे शतक होता। वैसे उन्हें मायूसी नहीं होगी क्योंकि उन्होंने इस पारी से कई उपलब्धियां हासिल की है। पहली तो यह कि लंबे समय से स्पिनरों ने उन्हें परेशान कर रखा था जिससे वह उबर गए हैं। दूसरी उनका अर्धशतक ऐसे प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ था जिसने अतीत में कई बार भारत का दिल तोड़ा है। ये चमत्कार हालांकि रातोंरात नहीं हुआ है बल्कि इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले नैट पर 2 घंटे ज्यादा बिताए चूंकि बंगलादेश के खिलाफ स्पिनर रिशाद हुसैन ने उन्हें आऊट किया था।

उन्होंने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को बाखूबी खेला लेकिन आस्ट्रेलिया के एडम जम्पा अलग लीग के गेंदबाज हैं। दुबई की धीमी पिच पर दूसरी पारी में गेंदबाजी से जम्पा को और मदद मिली। पहली बार दोनों का सामना 2017 में हुआ था जब जम्पा ने सफेद गेंद के प्रारूप में कोहली को 5 बार आऊट किया। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कोहली की तारीफ करते कहा,‘वह वनडे क्रिकेट में जबर्दस्त खिलाड़ी है। उसे पता है कि पहले बल्लेबाजी करने या लक्ष्य का पीछा करते हुए कैसे रणनीति बनानी है। वह हालात के अनुकूल तेजी से ढल जाता है और यही वजह है कि आला दज्रे के खिलाड़ी और अनुभव क्यो महत्वपूर्ण है।’ उन्होंने कहा,‘यही वजह है कि वनडे क्रिकेट में उसका इतना जबर्दस्त रिकॉर्ड है। उम्मीद है कि वह भविष्य में भी ऐसे ही खेलते रहेगा।’

ये भी पढ़ें :- Bengal Election 2026: ‘महिला CM होने के बावजूद सुरक्षा नहीं’, अमित शाह का ममता बनर्जी पर तीखा हमला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें