Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs NZ 4th T20I : टीम इंडिया ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें प्लेइंग 11

October 30, 2026

IND vs NZ 4th T20I : टीम इंडिया ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें  प्लेइंग 11

ऑकलैंड: भारत और न्यूजीलैंड के बीच ईडन पार्क में टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हम उसी पैटर्न के साथ खेलेंगे और पहली गेंद से ही सकारात्मक रहेंगे। हमने अपनी रणनीति को बेहतर तरीके से लागू किया है। हवा हर जगह हमारा पीछा कर रही है, ठंड बढ़ रही है। हर कोई जोश में है। पिच से बाउंस और सीम मूवमेंट की उम्मीद है। टीम में 2 बदलाव हैं। ईशान किशन को वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव को भुवनेश्वर कुमार की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है।”

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा, “आज एक और नई शुरुआत है। यहां थोड़ा ज्यादा बाउंस होता है। अच्छी पिच लग रही है। अगर आपको शुरुआत मिलती है, तो आप कैश इन कर सकते हैं। हमने योजना पर बात की है। बैटिंग ग्रुप ने अच्छा किया है। हवा के साथ कैच करना मुश्किल होगा। काइल जैमीसन की जगह नाथन स्मिथ वापस आए हैं।”

ईशान किशन इंजरी की वजह से पिछले 2 मैचों से बाहर थे। उनकी जगह पिछले 2 मैच वैभव सूर्यवंशी खेले थे। ईशान की वापसी के लिए वैभव को बाहर होना पड़ा है। वहीं, पिछले तीन मैचों में साधारण प्रदर्शन करने वाले भुवनेश्वर कुमार भी प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं।

भारतीय टीम शुरुआती तीनों मैच जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। इस मैच में भी टीम इंडिया अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड सीरीज में अपनी पहली जीत की तलाश में है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव।

 

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें