Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर के Army Public School को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

October 30, 2026

जालंधर के Army Public School को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

जालंधर: कैंट स्थित Army Public School को एक धमकी भरी ईमेल मिली है। ईमेल में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल मिलते ही स्कूल प्रशासन और स्टाफ में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दी गई।

धमकी भरी ईमेल में पंजाब के कई जिलों में बम धमाके करने की बात कही गई है। इसमें जालंधर समेत कई जगहों को निशाना बनाने का जिक्र किया गया है। ईमेल की भाषा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से ले रही हैं।

राहुल गांधी को लेकर भी दी गई धमकी
ईमेल में राजीव गांधी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी को लेकर भी धमकी भरा संदेश लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि पंजाब में राजीव गांधी वाला हाल राहुल गांधी का भी होगा।

स्कूल प्रशासन ने दी सूचना
धमकी भरी ईमेल सामने आने के बाद स्कूल स्टाफ ने तुरंत इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। ईमेल भेजने वाले की पहचान और धमकी की सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हैं। ईमेल कहां से भेजी गई और इसके पीछे किसका हाथ है, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल धमकी के बाद स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें