Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री ने आर्थिक सुस्ती दूर करने के लिए बारहमासी पर्यटन पर दिया जोर

March 6, 2025

प्रधानमंत्री ने आर्थिक सुस्ती दूर करने के लिए बारहमासी पर्यटन पर दिया जोर

उत्तराखंड : Prime Minister Narendra Modi ने बृहस्पतिवार को सर्दियों की आर्थिक सुस्ती को दूर करने के लिए बारहमासी पर्यटन पर जोर दिया जिससे हर सीजन ‘ऑन सीजन’ रहे। यहां हरसिल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘अपने पर्यटन क्षेत्र को विविधतापूर्ण बनाना और उसे बारहमासी बनाना उत्तराखंड के लिए बहुत जरूरी है।’’

उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उत्तराखंड में पर्यटन के लिहाज से कोई भी सीजन ‘ऑफ़ सीजन न हो और हर सीजन ऑन सीजन रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी पहाड़ों में मार्च, अप्रैल और जून में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं लेकिन उसके बाद इनकी संख्या कम हो जाती है। उन्होंने कहा, ‘‘सर्दियों में होमस्टे और होटल खाली पड़े रहते हैं । यह असंतुलन उत्तराखंड में साल के एक बड़े हिस्से में आर्थिक सुस्ती ला देता है ।’’

धार्मिक यात्रा के लिए भी सर्दियां खास

मोदी ने कहा कि अगर सर्दियों में देश-विदेश के लोग प्रदेश में आएं तो उन्हें उत्तराखंड की वास्तविक आभा मिलेगी और ट्रेकिंग और स्कींइंग उन्हें रोमांचित कर देगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्रा के लिए भी सर्दियां खास होती हैं । मुखबा में मां गंगा की पूजा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सर्दियों में यहां विशेष अनुष्ठान होते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विवाह के लिए, बैठकों के लिए, फिल्मों की शूटिंग के लिए, धूप सेंकने के लिए, वन्यजीवों के दीदार के लिए उत्तराखंड से बढ़िया कोई जगह नहीं है । उन्होंने कहा, ‘‘360 डिग्री अप्रोच के साथ आगे बढ़ना होगा ।’’ इस मौके पर प्रधानमंत्री ने एक ट्रेक और एक बाइक रैली को भी झंडी दिखाकर रवाना किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें